चंदौली। स्टेट मीडिया। गरीब व असहाय लोगों के इलाज के लिए शुरू की गई आयुष्मान कार्ड योजना से जिले के लोगों को नया जीवन मिल रहा है। गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को इस योजना में सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी इलाज की सहूलियत मिल रही है।योजना में बीपीएल परिवारों को भी पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा प्राप्त हो रही है। इस योजना से जो लोग महंगा इलाज (पांच लाख रुपये तक का) करा कर ठीक हो चुके है, उनके परिवार में खुशियां कायम हैं। उक्त बातें आयुष्मान कार्ड योजना के नोडल अधिकारी डॉ अमित दुबे कही।
उन्होंने ने कहा कि आयुष्मान योजना के जिला ग्रिवान्स मैनेजर अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक कुल 321000 कार्ड बनाए गए है।जिसमें अब तक कुल 27500 को इलाज की सुविधा दी गयी ।साथ ही अब तक लगभग 30 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब एवं असहाय परिवारों पर बीमारियों पर होने वाले खर्चे का आर्थिक बोझ कम एवं गुणवत्ता पूर्वक इलाज समय पर उपलब्ध कराना है।इस योजना में परिवार को 5 लाख रुपये का सालाना इलाज योजना के अन्तर्गत सम्बद्ध निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध है |

No comments:
Post a Comment