युवा समाजसेवी घायल पड़े अर्धविक्षिप्त का कराया इलाज - State Media

Thursday, January 5, 2023

युवा समाजसेवी घायल पड़े अर्धविक्षिप्त का कराया इलाज

 


चकिया। चंदौली। स्टेट मीडिया । आदर्श नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 सिविल लाइन पश्चिमी स्थित यादव होटल के बगल में बुधवार की रात से ही एक 60 वर्षीय अर्ध विक्षिप्त युवक लावारिस हालत में पड़ा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात्रि में ही किसी गाड़ी से उसका एक्सीडेंट हो गया था । जिसके शरीर पर काफी गंभीर चोटें थी, चोट लगने के कारण बोलने और आंखें खोलने में भी असमर्थ था ।

 सुबह  युवा समाजसेवी शुभम मोदनवाल व दीपक चौहान को जानकारी मिलते ही तत्काल मौके  पर पहुंच कर पास के लोगों की मदद से गाड़ी पर बैठाकर जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया लाकर इलाज कराया ।

 अपने लिए कोई दूसरों के लिए जी कर तो देखें ।

उन्होंने ने बताया कि मेरे जीवन का उद्देश्य ही है समाज सेवा पिछले 14 वर्षों से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ समाज सेवा का बीड़ा उठाया है। 

वहीं दीपक चौहान ने बताया जरूरतमंदों की हर सम्भव सहायता व सेवा करनी चाहिए।

जानकारी मिलते ही नगर के युवा समाजसेवी व भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश जायसवाल ने युवाओं द्वारा किए गए इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचकर डॉक्टरों की टीम से मिलकर घायल हुए व्यक्ति की  इलाज की बात कही ।

इस दौरान समाजसेवी शुभम मोदनवाल, दीपक चौहान, कैलाश जायसवाल, सोनू यादव ,सरवन चौहान, विशाल शर्मा , अभिषेक मोदनवाल ,शिवाजी यादव मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment