44 रन से जीत हासिल कर कैमूर की टीम सेमीफाइनल में - State Media

Wednesday, January 4, 2023

44 रन से जीत हासिल कर कैमूर की टीम सेमीफाइनल में

 


चंदौली  । स्टेट मीडिया। चंदौली क्रिकेट संघ के बैनर तले वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांचवी पी पी गुप्ता मेमोरियल  जूनियर  क्रिकेट में आज  बी पी स्कूल दुल्हीपुर में अंतिम  क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कैमूर ने वीर कुंवर सिंह एकेडमी बक्सर को 44 रन से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया टॉस जीत के पहले खेलते हुए भारती स्पोर्ट्स कैमूर की टीम ने  सिर्फ 30ओवरों में 149 रन  सिक्स विकेट पे बनाए  टीम की तरफ से पियूष ने 19 रन बनाए, प्रीतम ने 49 रन सिक्स बाउंड्री की सहायता से बनाए, सूरज प्रसाद ने 22 रन दो सिक्स की मदद से बनाए,  बक्सर की तरफ से प्रकाश ने तीन  विकेट और बृजेश ने एक विकेट लिया।   जवाब वीर कुंवर अकैडमी की टीम 24 ओवर में दस विकेट पर 105 रन बना के ऑल आउट हो गई।  कैमूर ने आसानी मैच  जीत लिया जिस में सौरभ ने 24 रन ,राग ने 22 रन और अमितोष ने 14 रन बनाए  बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।  भारती स्पोर्ट्स कैमूर के तरफ से संदीप ने 5 ओवर में दो मैडेन डालते हुए 5 रन देके तीन विकेट लिया। सूरज प्रसाद ने दो विकेट लिया, आनंद ने भी तीन विकेट लिया।

वही अज़ीम जैदी पूर्व क्रिकेटर समाजसेवी द्वारा संदीप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।  मैच के अंपायर धनंजय कुमार और वसीम स्कोर सूरज सिंह थे मैच रेफरी शौज़ब हुसैन थे। 

अगला मैच 10 जनवरी को खेला जायेगा।

No comments:

Post a Comment