चंदौली । स्टेट मीडिया । ग्राम्या संस्थान व मिलान फाउंडेशन यूपीसीईजी के सहयोग से विकास खंड नौगढ़ जनपद चंदौली में सखी वन स्टॉप सेंटर एवं कन्या सुमंगला योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें गांव से लगभग 80 लड़कियों ने प्रतिभाग किया । संस्था की नीतू सिंह द्वारा किशोरियों को हिंसा से बचाव के लिए जानकारी देकर अवगत कराते हुए सरकार द्वारा किस किस प्रकार की सहायता के प्रावधान है टोल फ्री नंबर की जानकारी कानून में संशोधन की जानकारियां देकर लड़कियों को जागरूक किया गया । ताकि वे सरकारी योजनाओं और सहायक संस्थाओं की मदद से अपने जीवन को उज्जवल बना सकें लड़कियों और महिलाओं पर कहां-कहां और किस तरह की हिंसा होती है उसके बारे में जानकारी देते हुए वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार से जानकारी दिया । लड़कियों पर होने वाली हिंसा से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए कानूनी जानकारी देते हुए टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी और इव टीजिंग एक्ट पोक्सो एक्ट घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 अर्ली चाइल्ड मैरिज एक्ट 2006 के बारे में जानकारी दी। लड़कियों का आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है गांव समाज देश सबकी तरक्की हमारी तरक्की से जुड़ी है। वहीं आशा व विन्दु ने कन्या सुमंगला योजना के बारे में किशोरियों को विस्तार से जानकारी दिया ।
इस दौरान करवदिया, बोदलपुर, बलिया, लटिया कला, शिकारगंज, बिसौरा, आदि गांव से अंजनी, संजना, प्रीतम, गुड़िया, मनीषा, ज्योति, फातिमा, संगीता, दिव्या, गुंजा सहित कुल 80 किशोरियों ने भाग लिया।

No comments:
Post a Comment