जरूरतमंदो , असहाय, गरीबों में सपा कार्यकर्ताओं ने किया कंबल वितरण,जनपद के सभी गांवों में समाजवादी पार्टी करेगी कंबल का वितरण-जिलाध्यक्ष - State Media

Sunday, January 8, 2023

जरूरतमंदो , असहाय, गरीबों में सपा कार्यकर्ताओं ने किया कंबल वितरण,जनपद के सभी गांवों में समाजवादी पार्टी करेगी कंबल का वितरण-जिलाध्यक्ष



चंदौली। स्टेट मीडिया ।  बढ़ रही लगातार  ठंड से आम जनमानस पूरी तरह परेशानी झेल  रही  है। गलन भरी ठंड से लोग दिन भर घरों में ही दुबके देखे जा रहे हैं। कड़ाके की ठंड ने तो गरीबों की ज्यादा कमर तोड़ती हुई दिख रही है। गरीब, असहाय, वृद्धजन ठंड से पूरी तरह परेशान हैं उन्हें गर्म कपड़ा भी मुहैया होना मुश्किल साबित हो रहा है। बढ़ती ठंड के हालात को देखते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम ने उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों के जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि अपने अपने जनपद में ज्यादा से ज्यादा संख्या में गर्म कपड़ा व कंबल का वितरण कर गरीब, असहाय, वृद्धजनों का मदद करें। जिससे गलन भरी ठंड से गरीब, असहाय, वृद्धजन अपने आप को बचा सके। पूर्व सीएम के निर्देश पर रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्य  नारायण राजभर व पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में स्थानीय विकास खंड के उतरौंत गांव में 210 कंबल का वितरण असहाय, गरीब, वृद्धजनों में किया गया।

इस  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट ने कहा कि समाजवादी पार्टी वह पार्टी है जो हर मुश्किलों में निचले तबके तब जाकर उनका एक हिस्सा बनते हुए मदद करती है। उन्होंने कहा कि इस गलन भरी ठंड में वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार इन गरीबों की मदद करने में पूरी तरह फिसड्डी साबित हो रही है। इन गरीबों का मदद गलन भरी ठंड में वर्तमान की सरकार करने वाली नहीं है। इन्हें केवल इनके वोटों की जरूरत रहती है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि हमारी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश भर में कंबल वितरण का आयोजन कर गरीबों को ठंड से बचाने के लिए उपाय कर रही है। ताकि गर्म कपड़ा व कंबल पाकर गरीब, असहाय, मजदूर, वृद्धजन अपने आप को इस ठंड से बचा सके। गरीबों की सेवा ही एक इस धरती पर सच्ची सेवा है।  

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का निर्देश है कि जनपद में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजन कर गरीबों में कंबल का वितरण किया जाए। लगातार बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए समाजवादी पार्टी इन गरीबों की चिंता कर रही। जिससे बढ़ती ठंड से गरीब, असहाय, मजदूर, वृद्धजन कंबल पाकर अपने आप को गर्व महसूस करें। यही नहीं समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद के विभिन्न गांव में कंबल वितरण का आयोजन कर गरीबों का मदद किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार इन गरीबों की बिल्कुल नहीं सुनने वाली है। वर्तमान की सरकार इन गरीबों को केवल चुनाव में उपयोग करती है। इस दौरान नि. प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी उत्तर प्रदेश मुस्ताक अहमद खां, जिला महासचिव नफीस अहमद, नि. प्रदेश सचिव लालता बिहार सहित अन्य समाजवादी के पदाधिकारी नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ सपा नेता महेंद्र मौर्या व ग्राम प्रधान कंचन मौर्या ने उपस्थित लोगों का  आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment