चंदौली । स्टेट मीडिया । कैथी में रविवार को आयोजित स्वास्थ शिविर में आस पास के गांवों से सैकड़ों लोगों का डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क इलाज व दवा का वितरण किया गया । क्षेत्रीय लोगों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया । इस शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जागरूकता व रोगों के जरूरी रोकथाम जैसे विषयों से अवगत कराया गया तथा उनको मुफ्त चिकित्सकीय सहायता व मुफ्त दवा वितरित किया गया । शिविर में डॉ0 पीएस मिश्रा, डॉ0 प्रभात सिंह, डॉ0 आर के सिंह, डॉ0 अभिनय सिंह, डॉ0 रिचा सिंह, डॉ0 पुष्पेंद्र सिंह, डॉ0 अनिता सिंह द्वारा हृदय रोग, हड्डी एवं नस रोग, नाक, कान, गला रोग, जनरल सर्जरी, न्यूरो सर्जरी आदि का इलाज किया गया । आयोजक ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से ग्राम वासियों सहित आसपास के क्षेत्रीय लोगों में उत्साह दिखा। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों की सेवा करने का मौका प्राप्त हुआ है। हमें लोगों का आशीर्वाद रूपी कवच प्राप्त हुआ और लोगों को दवा रूपी सुरक्षा प्राप्त हुयी। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार के स्वास्थ शिविर के आयोजन के लिए निवेदन किया गया है । इस प्रकार का शिविर फ़रवरी महीने के अंत विभिन्न ग्रामों में सम्पन्न कराया जाएगा । इस दौरान कन्हैया सिंह, विनय सिंह, सचिन सिंह, कुश सिंह, राजेश कुमार, विजय कुमार, पप्पू सिंह आदि लोग उपस्थित थे ।
Sunday, January 8, 2023
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ इलाज, जांच के बाद मरीजों में दवा का हुआ वितरण
Tags
# चंदौली
Postब्यूरो चीफ - नासीर अली
स्टेट मीडिया न्यूज पोर्टल के माध्यम से अपनी खबरों को जन जन तक पहुंचाने, समाज से जुड़े कार्य के लिए जागरूक करना, शिक्षा, मनोरंजन, क्रीड़ा और देश हित में कार्य करना है ।और सच्ची खबरों को प्रकाशित करना है । खबर और किसी प्रकार का विज्ञापन के लिए स्टेट मीडिया के स्थानीय कार्यालय पर सम्पर्क कर सकते हैं । जिसमें स्टेट मीडिया से जुड़े समस्त पत्रकारों के सहयोग से स्टेट मीडिया पोर्टल को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है ।
चंदौली
Labels:
चंदौली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment