चंद्रयान-3 की सफलता अपने देश के गर्व की बात है - डायरेक्टर परवीन वारसी - State Media

Thursday, August 24, 2023

चंद्रयान-3 की सफलता अपने देश के गर्व की बात है - डायरेक्टर परवीन वारसी

 


चंदौली । स्टेट मीडिया । चंद्रयान- 3 की सफलता हमारे देश की गर्व की बात है । राइजिंग सन वर्ड स्कूल मवइयां में बच्चों ने भगवान से प्रार्थना की । और चंद्रयान-3 की  सफलता पर भारत माता की जय की जयकारा लगाते हुए, हम हो गये कामयाब, हम हो गये कामयाब की गीत गाते रहे । वहीं राइजिंग विद्यालय के बच्चे सायं तक इंतजार किये और बच्चों ने  विद्यालय में लाइव प्रसारण देखा  ।


 आज पूरा देश  चंद्रयान-3  सफलता पर जश्न मना रहा है । चंद्रयान 3 लैंडिंग बुधवार की सायं 5 बजे से लेकर 6:15 तक सबकी निगाहें चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर टिकी हुई थी। चंद्रयान 3 सफलता पूर्वक लैंडिंग होते ही अध्यापकगण, अभिभावकगण व बच्चों के जयकारा से विद्यालय गूंज उठा। वहीं विद्यालय परिवार व बच्चों ने हमारे देश के वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धक किया।


 राइजिंग सन वर्ड स्कूल मवइयां के डायरेक्टर परवीन वारसी  ने कहा कि स्कूल के बच्चों ने चंद्रयान-3 की लाइव प्रसारण विद्यालय में सफल लैंडिंग लाइव प्रसारण देखते ही वैज्ञानिकों की प्रति उत्साहवर्धन किया। और कहा  देशवासियों सहित अपने देश के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 के सफलता के लिए आप सभी को बधाई देता हूं आज अपने देश का ऐतिहासिक दिन किसी त्योहार से कम नहीं है। आज अपने देश के प्रति गर्व की बात है जो वैज्ञानिकों की मेहनत से आज बुधवार की शाम 6:05 पर चंद्रयान 3 के लिए सफलतापूर्वक अपना परचम तिरंगे के साथ लहराया। हम सभी अपने आप को गौरववन्तित महसूस कर रहे हैं। हम भगवान व अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हमारा देश इसी तरह आगे बढ़ता रहे ।

No comments: