हार्टअटैक आए वृद्ध का चिकित्सक ने निःशुल्क 50 हजार रुपए का इंजेक्शन लगाकर बचाई जान - State Media

Saturday, September 12, 2026

हार्टअटैक आए वृद्ध का चिकित्सक ने निःशुल्क 50 हजार रुपए का इंजेक्शन लगाकर बचाई जान



चकिया। स्टेट मीडिया। विकास खंड शहाबगंज अंतर्गत ढुन्नू गांव निवासी जमुना पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ 75 वर्ष को शनिवार की सुबह में हार्टअटैक आया था जिसे परिजनों ने आनन फानन में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में लाये। जहां चिकित्सकों ने तत्परता और समय पर मरीज का इलाज कर जान बचाई । वहीं परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह जमुना के सीने में अचानक तेज दर्द, घबराहट और पसीना आने लगा था जिसे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया की इमरजेंसी में लेकर आए। अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने  जांच कर ईसीजी और अन्य आवश्यक जांच कराए। जिसमें हार्ट अटैक बताया गया। तत्पश्चात बाद इमरजेंसी में उपलब्ध 49 हजार 50 रुपए कीमत का निःशुल्क इंजेक्शन मरीज को लगाया गया। जिससे उनकी जान बच गई। 

जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया के ईएमओ डा निशांत उपाध्याय ने बताया कि ढुन्नू  गांव का रहने वाला जमुना वृद्ध व्यक्ति को परिजनों द्वारा गंभीर हालत में जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में लाया गया। जिसकी स्थिति गंभीर  देखते हुए चिकित्सक ने  तत्काल इलाज शुरू किया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को करीब 49 हजार 50 रुपए रुपये कीमत का निःशुल्क टिनेक्टेप्लेज इंजेक्शन लगाया गया। चिकित्सक ने बताया कि यह इंजेक्शन लगाने से दिल की नस में बने थक्के को घोलने में मदद मिलती है। इंजेक्शन देने के बाद मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार होने लगा और सीने के दर्द में काफी राहत मिली। इस दौरान इमरजेंसी में डाक्टर निशांत उपाध्याय, फार्मासिस्ट अनिल कुमार शर्मा,सराफुद्दीन, अंकित ने मरीज के इलाज में लगे रहे।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा.आर बी सिंह ने बताया कि मरीज को समय पर अस्पताल न लाया जाता तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी। उन्होंने बताया कि जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में हार्ट अटैक से बचाव के लिए 49 हजार 50  रुपए कीमत का इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध है। हार्ट अटैक जैसे मामलों में समय पर इलाज ही सबसे बड़ा जीवन रक्षक उपाय है। जो सरकारी अस्पतालों में हार्ट अटैक के मरीजों के लिए निशुल्क जीवन रक्षक इंजेक्शन जैसे- टेनेक्टेप्लाज और स्ट्रेप्टोकाइनेस  24 घंटे आपातकालीन  सुविधाएं उपलब्ध हैं। विशेष रूप से, राज्य सरकारों द्वारा 40,000 से 50,000 रुपए तक के क्लॉट-बस्टर इंजेक्शन अब जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में पूरी तरह से मुफ्त लगाए जा रहे हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस  108 की सुविधा और 24 घंटे खुला रहने वाला आपातकालीन वार्ड  उपलब्ध होता हैं। हार्ट के मरीजों के लिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, या ओआर एस का सेवन करते रहें। मौसमी फल और हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें।  अपनी दवाइयों का समय पर सेवन करें।अगर अधिक परेशानी हो तो नजदीकी सरकारी हास्पिटल में जाए और समय रहते इलाज करायें।

No comments: