चकिया । स्टेट मीडिया। रूलर हेल्थ वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश जिला अध्यक्ष चंदौली के डाक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने मानवेद हॉस्पिटल वाराणसी के वरिष्ठ चिकित्सक राकेश बहादुर सिंह से स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के संबंध वार्तालाप किया। मरीजों का किस प्रकार इलाज किया जाय जिससे कोई मरीज इलाज से संतुष्ट रहे,और मरीज को आर्थिक क्षति न होने पाएं जिस पर काफी समय तक चर्चाएं की गई।
डाक्टर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर राकेश बहादुर सिंह सरल स्वभाव के चलते मरीज काफी संतुष्ट रहते हैं और इलाज कराते हैं,जिस गरीब मरीज के पास पैसा नहीं रहता है उनका भी इलाज करते हैं, जरुरत पड़ने पर गरीब असहाय मरीज को आने जाने का साधन भी उपलब्ध कर मदद करते हैं। जिसकी चर्चाएं वाराणसी सहित गांव सहित अन्य जनपदों में भी है।
इस मौके पर डाक्टर राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि एक डॉक्टर का प्राथमिक कर्तव्य अपने रोगियों की बीमारी का सटीक निदान कर सुरक्षित और प्रभावी इलाज प्रदान करना है। एक डॉक्टर को धैर्यवान और सहज होना चाहिए, और हर एक मरीज की गोपनीयता का सम्मान करना चाहिए। मरीज की स्थिति की बताते समय अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। एक बार जब डॉक्टर किसी मरीज़ का इलाज शुरू कर देता है, तो मरीज़ को भी अपने डॉक्टर पर भरोसा करना चाहिए और उसके निर्देशों का पालन करना चाहिए।

No comments:
Post a Comment