चकिया क्षेत्र के आधा दर्जन सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का माहौल होगा बेहतर - State Media

Sunday, October 11, 2026

चकिया क्षेत्र के आधा दर्जन सरकारी विद्यालयों में शिक्षा का माहौल होगा बेहतर

चकिया/चंदौली । स्टेट मीडिया। समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत HDFC Bank Parivartan CSR एवं अर्पण सेवा संस्थान द्वारा तहसील चकिया, जनपद चंदौली के ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित, आधुनिक एवं आकर्षक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के आधा दर्जन सरकारी विद्यालयों में—राजकीय हाई स्कूल गायघाट, जूनियर हाईस्कूल सदापुर, बलियाकला, फिरोजपुर, करवदिया एवं कुसही में विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न सुविधाओं के विकास में सहयोग प्रदान किया गया है। इस पहल के अंतर्गत विद्यालयों में  पेंटिंग, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला, तीन किलोवाट सोलर सिस्टम के माध्यम से बिजली की उपलब्धता, वाटर कूलर एवं सुरक्षित पेयजल सुविधा, खेल सामग्री, शौचालय सुविधाओं में सुधार तथा विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार सहित आवश्यक सुविधाओं का विकास किया गया है।  पेंटिंग के माध्यम से विद्यालय परिसर को बच्चों के लिए आकर्षक और सीखने योग्य वातावरण में परिवर्तित किया जा रहा है। वहीं स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक एवं व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी सीखने की क्षमता,विद्यालय में सहभागिता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। HDFC Bank Parivartan CSR एवं अर्पण सेवा संस्थान की यह पहल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ विद्यालयों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। आधुनिक शिक्षण संसाधनों और बेहतर आधारभूत सुविधाओं के उपलब्ध होने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ने तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर इस पहल को ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सरकारी विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, आधारभूत संरचना एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आगे भी विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने के प्रयास जारी हैं।




No comments: