हर्षोल्लास के साथ मना सैयदराजा केसरवानी समाज़ का होली मंगल मिलन समारोह - State Media

Tuesday, March 21, 2023

हर्षोल्लास के साथ मना सैयदराजा केसरवानी समाज़ का होली मंगल मिलन समारोह

 



सैयदराजा । चंदौली । स्टेट मीडिया । केसरवानी  वैश्य सभा सैयदराजा के तत्वावधान में सोमवार  को नगर स्थित रॉयल पैलेस में भव्य होली मंगल मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर से भारी तादाद में केशरी परिवार के स्वजातीय ज़न उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात बच्चों के विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। विशिष्ट अतिथि प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री कांत गुप्ता जी ने अपने संबोधन में समाज़ को एक सूत्र में संगठित होने की बात कही वहीं नगर केसरवानी सभा अध्यक्ष मोहित केशरी ने संबोधित करते हुए कहा की केशरी परिवार अब एक साथ एक मंच पर आ रहा है, समाज़ को संगठित करने हेतु निरंतर संकल्पबद्ध हू और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करूंगा। महिला सभा अध्यक्ष गजरा केशरी ने होली पर्व के विषय समाज़ को संबोधित किया मुख्य संरक्षक श्री आनंद बिहारी केशरी ने कार्यक्रम आयोजक की सराहना कर पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान श्री कामाख्या केशरी, पन्ना लाल केशरी, गोकुल केशरी,संजीव केशरी, हेमंत केशरी ,किशनजी, आदर्श, आकाश केशरी, दीपक केशरी, अमित केशरी एवं महिला सभा से रति केशरी, रेनु केशरी, वर्षा,रचना, भूमि, दीक्षा केशरी सहित नगर के समस्त केसरवानी स्वजातीय ज़न उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महिला सभा उपाध्यक्ष ज्योति केशरी द्वारा सम्पन्न हुआ ।

No comments: